फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   complaint of Ayushman Yojana Left eye was operated upon right bandaged and sent home Investigation

UP: बाईं आंख का करना था ऑपरेशन, दाईं में पट्टी बांधकर भेज दिया घर; आयुष्मान योजना की शिकायत पर जांच

Sat, 19 Apr 2025 01:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 01:20 PM IST
सार

यूपी के बलिया में आयुष्मान कार्ड धारक ने शिकायत दर्ज कराई है। इस पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि दाईं आंख का ऑपरेशन करने की बजाए बाईं में पट्टी बांधकर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
complaint of Ayushman Yojana Left eye was operated upon right bandaged and sent home Investigation
सीएमओ के आदेश पर जांच शुरू। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना के तहत मोतियाबिंद के ऑपरेशन में धोखाधड़ी की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि बायीं आंख में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए वह आंखों के एक अस्पताल में भर्ती हुआ था, मगर दूसरी आंख में पट्टी बांधकर घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


इसी तरह की अन्य शिकायतें आने पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के प्रबंधक से जवाब-तलब किया था। इसके बाद चार अप्रैल को मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी।  
विज्ञापन


 जनपद में 907631 आयुष्मान कार्डधारक हैं। सितंबर 2018 से मार्च 2024 तक 46252 मरीजों का आयुष्मान योजना के तहत इलाज हुआ। संबंधित आंखों के अस्पताल में अकेले 26803 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगंज निवासी तेजनारायण सिंह ने सीएमओ बलिया से मार्च के अंतिम सप्ताह में शिकायत की थी कि शहर के आंखों के एक अस्पताल में बायीं आंख में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुआ था। 

चर्चा का बना विषय

आरोप है कि शाम को दूसरी आंख पर पट्टी बांधकर और अगली सुबह दवा डाल कर घर भेज दिया गया। इस तरह की शिकायत कई आयुष्मान कार्डधारकों ने भी मौखिक रूप से दर्ज कराई है। दूसरे मरीजों के अनुसार, शिकायत दर्ज कराने पर अस्पताल के चिकित्सक ने ग्लूकोमा का हवाला देकर ऑपरेशन की बात कही थी। तेज नारायण सिंह व अन्य मरीजों ने आरोप लगाया कि इस अस्पताल के एजेंट ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाते हैं। 

आयुष्मान कार्ड धारकों कों नि:शुल्क ऑपरेशन का झांसा देकर खुद के वाहन से अस्पताल लाते हैं। इस शिकायत पर तत्कालीन प्रभारी सीएमओ डॉ. विजय यादव ने अस्पताल के प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम में जिला आयुष्मान प्रभारी अनुपम सिंह व जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र कुमार शामिल है। 

फर्जीवाड़े पर ईडी मार चुकी है छापा 
झारखंड में आयुष्मान भारत योजना से बिना इलाज के फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपये का भुगतान करवाने के मामले में चार अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 15 सदस्यीय तीन टीमों ने खेजुरी बाजार स्थित मकान और दुकान पर छापा मार कर पत्रावलियों को ले गई थी।

बोले अधिकारी
मरीज की शिकायत पर गठित टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच रिपोर्ट आने पर शासन को अवगत कराने के साथ ही दोषी मिलने पर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. संजीव वर्मन, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed