फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   compatition

भाषण में नेहा और विशाल अव्वल

Sun, 13 Dec 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
compatition
नगरा। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नरहेजी महाविद्यालय नरही में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय आशु भाषण प्रतियोगिता में पीजी कालेज बांसडीह की नेहा तिवारी व बजरंग पीजी कालेज सिकंदरपुर के विशाल भारती अव्वल रहे। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त प्राचार्य डॉ. शत्रुघ्न पांडेय व नरहेजी पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ. सुशीला सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि घर परिवार से लेकर देश के संचालन में नारी की भूमिका सराहनीय है। प्रतियोगिता में बाबा रामदल सूरजमल महाविद्यालय पकवाइनार के शुभम तिवारी व सतीश चन्द्र महाविद्यालय बलिया के अवनीश तिवारी द्वितीय स्थान व नरहेजी पीजी कालेज मनीष कुमार निगम व पीजी कालेज बांसडीह के राहुल ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। ‘राष्ट्र निर्माण में नारी शिक्षा की भूमिका’ विषयक प्रतिभागियों में नरहेजी पीजी कालेज नरही की सपना व मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय बलिया के संजीव यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में अवकाश प्राप्त प्राचार्य डॉ. शत्रुघ्न पांडेय, मथुरा महाविद्यालय रसड़ा के डॉ. बब्बन राम व बजरंग पीजी कॉलेज सिकंदरपुर के डॉ. कृष्ण कुमार सिंह रहे। प्रतियोगिता में नरहेजी पीजी कॉलेज, विधि महाविद्यालय नरही, बजरंग पीजी कालेज सिकंदरपुर, किसान पीजी कालेज रक्सा, मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज बलिया, सतीश चन्द्र कॉलेज बलिया, पीजी कॉलेज बासडीह, बाबा रामदल सूरजमल महाविद्यालय पकवाइनार के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सुशीला सिंह ने किया। जबकि डॉ. श्वेता सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed