फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Compartment exam today, the department engaged in giving shape to the preparations

कंपार्टमेंट परीक्षा आज, तैयारियों को मूर्त रुप देने में जुटा महकमा

Fri, 26 Aug 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Compartment exam today, the department engaged in giving shape to the preparations
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को होगी। इसके लिए विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में करीब 1190 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, जिला विद्यालय निरीक्षक अपनी टीम के साथ परीक्षा के दौरान केंद्रों के मध्य चक्रमण करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11.15 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजकर 15 बजे के बीच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीमुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज और कुंवर सिंह इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर कुल 1190 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 1011 और इंटरमीडिएट के 179 परीक्षार्थी शामिल हैं। बताया कि परीक्षा अवधि में वाइस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर पूरी तरह से क्रियाशील रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा से 45 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed