फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Company embezzled crores of rupees, husband and wife sued

Ballia News: कंपनी बना करोड़ों रुपये का किया गबन, पति-पत्नी पर मुकदमा

Tue, 16 Jan 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Company embezzled crores of rupees, husband and wife sued
बलिया। शहर के कासिम बाजार चौराहा स्थित पान दुकान संचालन करने वाले संजय चौरसिया पर रॉयल सिंबल रियल एस्टेट एंड एग्रो टेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहित कई कंपनी खोलकर करोड़ों रुपया जमा कर भुगतान न करने के मामले में जेल में बंद है। इस मामले में नया मोड़ आया है। संजय चौरसिया की पत्नी हेमलता चौरसिया ने मनोज गुप्ता व उनकी पत्नी पार्वती देवी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पत्नी हेमलता ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया की मनोज गुप्ता व उनकी पत्नी पार्वती देवी ने होटल संचालन के लिए वर्ष 2011 से 2013 तक विभिन्न तिथियों में 15.31 लाख कर्ज लिया। इसमें से 7.08 लाख लौटा दिए। अब शेष रकम 8.22 लाख वापस नहीं किया।
विज्ञापन

पैसा मांगने पर मनोज गुप्ता ने मेरे पति संजय चौरसिया को बहला फुसलाकर वर्ष 2013 से रॉयल सिंबल रियल एस्टेट एंड एग्रो टेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सह डायरेक्टर बना दिया। कुछ दिनों बाद तीन और कंपनी खोलकर सभी से पैसा जमा करवाने लगे। कंपनी के समूह में करीब 950 सदस्य थे। उपरोक्त कम्पनी के धन से क्रय किया गया रैन बसेरा मकान समूह के सदस्यों को भुगतान के लिए एक करोड़ साठ लाख में 23 फरवरी 2022 को बेचा गया। इसमें दस लाख तीनों सह डायरेक्टर के खाते में एवं शेष एक करोड़ पचास लाख कंपनी के समूह के 800 सदस्यों का भुगतान किया गया। 170 सदस्यों का भुगतान समस्त कम्पनी की देनदारी रह गई है। इस दौरान मैं गंभीर रूप से बीमार हो गई। पति मेरे इलाज में व्यस्त होने के कारण मनोज गुप्ता समूह के सदस्यों का भुगतान न कर सदस्यों द्वारा जमा किया जाने वाला पैसा बैंक में जमा न कर खुद पास रखने लगा। कंपनी का करोड़ों रुपया गबन कर लिया। पति संजय चौरसिया व अन्य सदस्यों द्वारा हिसाब किया गया तो उल्टे पुलिस पर दबाव बनाकर पति संजय, अजय, अर्पित गुप्ता व अखिलेश मिश्रा व मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। अफवाह उड़ा दिया की संजय चौरसिया फरार हो गया। इस मामले में कोतवाल संजय सिंह ने बताया की कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed