फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Committees will be strengthened by campaigning: Crown

अभियान चलाकर समितियों को किया जाएगा सुदृढ़: मुकुट

Sun, 08 Dec 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Committees will be strengthened by campaigning: Crown
जिला सहकारी बैकं के सामान्य निकाय की बैठक को संबोधित करते सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा बलिया की 42वीं वार्षिक समान निकाय की बैठक टाउन डिग्री कालेज के मनोरंजन हाल में शनिवार को आयोजित की गई। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि जनपद की सहकारी समितियों को एक साथ अभियान चलाकर सुदृढ़ किया जाएगा। समितियों के जमीन का भूलेख में दर्ज कराया जाएगा। वही बैंक के डिपाजिटरों की 25 फीसदी तिमाही भुगतान के साथ कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर बैंक के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने जनपद के सहकारी समितियों के जर्जर भवनों के मरम्मत कराने की मांग के साथ ही समितियों के कर्मचारियों को नियमित रूप से मानदेय देने की मांग किया। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने अपने अपने विचार रखे। बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने जिला सहकारी बैंक का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक सुधीर राय, भगवान पाठक, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक कमलेश कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, अशोक कुमार पाठक ,हृदय नारायण सिंह, राजनाथ पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed