फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Collision with Naib Tehsildar's vehicle, merchant navy personnel riding bike dies

Ballia News: नायब तहसीलदार के वाहन से टक्कर, बाइक सवार मर्चेंट नेवी के कर्मी की मौत

Mon, 03 Feb 2025 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Collision with Naib Tehsildar's vehicle, merchant navy personnel riding bike dies
दुबहर। जनेश्वर मिश्र सेतु पर रविवार को सदर नायब तहसीलदार के वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार मर्चेंट नेवी के कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर जिला के रामदास राय के डेरा थाना के गंगौली गांव निवासी बबलू यादव (29) पुत्र राजनाथ यादव अपनी बहन को बलिया स्थित उसके घर पर छोड़कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वहीं, नायब तहसीलदार शिवपुर दियर में आयोजित एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। जनेश्वर मिश्र सेतु पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर तिराहे पिकेट पर तैनात दुबहर पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। बबलू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था, उसके एक पुत्र और एक पुत्री भी है। वह एक माह पूर्व छुट्टी पर अपने घर आया था। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि नायब तहसीलदार के वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हादसे के बाद वाहन को मौके पर छोड़कर वाहन चालक भाग गया। वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि नायब तहसीलदार सदर के वाहन और एक बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed