फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Collision between a car and a bus full of devotees

Ballia News: श्रद्धालुओं से भरी बस व कार में टक्कर

Sat, 01 Feb 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Collision between a car and a bus full of devotees
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के मनियारी जसाव सोनवानी मार्ग स्थित शीतल दवनी में शुक्रवार की सुबह कार व श्रद्धालुओं से भरी बस में टक्कर हो गई। इसको लेकर दोनों चालकों में कहासुनी हो गई। इसी बीच किसी अराजक तत्वों ने बस में सवार श्रद्धालुओं से अभद्रता कर दी और ईंट पत्थर फेंक दिया। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई, मौके पर थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंच कर मामला को शांत किया।
विज्ञापन

मनियारी जवाव गांव निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार को अपने वाहन से बांसडीह रोड बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ से स्नानार्थियों को जगह-जगह उतारते हुए बैरिया की तरफ जा रही बस व कार की टक्कर शीतल दवनी गांव के पास हो गई। जिसको लेकर बस चालक व वाहन स्वामी से कहा सुनी होने लगी। इसको लेकर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय अपने दल बल के साथ पहुंच गए। हंगामा देख मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष ने बस को कब्जे में लेकर सभी श्रद्धालुओं को दूसरे वाहन से गंतव्य को भेज दिया। इस मामले को लेकर गांव के दो पक्ष के लोग आमने सामने और तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने सूझ बुझ से मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले को शांति किया गया। थाना में दोनों चालक आपस में सुलह करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed