फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cold wave at its peak, people hiding in homes

Ballia News: चरम पर शीत लहर का प्रकोप, घरों में दुबके लोग

Fri, 19 Jan 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cold wave at its peak, people hiding in homes
पिछले छह दिनों से सूर्य नहीं निकल रहा है। जिससे जिले में ठंड और शीतलहर का प्रकोप चरम पर है। पारा लुढ़कने के कारण ठंड से लोग बेहाल हैं और घरों में दुबके हैं। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं, जिससे सड़कों पर आवागमन भी कम रहा। बृहस्पतिवार की भोर में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ही दिन भर धुंध छाई रही। पूरे दिन धूप नहीं होने से गलनभरी ठंड से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार वृहस्पतिवार को जिले में अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार और शनिवार को तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। मौसम के मिजाज में हो रहे निरंतर बदलाव से आमजन के साथ-साथ किसान भी परेशान है। खासकर सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार की भोर में हुई बूंदाबादी ने सर्दी और गलन को और बढ़ा दिया। ऊपर से दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। इस बीच चली पछुआ हवा चलने से बढ़ी गलन भरी ठंड लोगों को बेहाल करती रही। नगर में जगह-जगह लकड़ी, टायर आदि जलाकर लोग शरीर को गरम करते रहे। गलन भरी ठंड से लोगों की दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो गई है। बहुत जरुरी होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं। घरों के अंदर भी लोग अंगीठी आदि का सहारा लेने को मजबूर हैं। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। रोजाना भीड़भाड़ होने वाले स्थानों पर भी काफी कम लोग खरीदारी को जा रहे हैं। उधर, पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर रबी के तिलहनी व दलहनी फसलों के साथ ही सब्जी की फसलों पर भी होने लगा है। आलू की फसल को बचाने के लिए किसान जहां लगातार छिड़काव कर रहे हैं। वहीं, मटर व अन्य सब्जियों के फल कम होने लगे हैं।
विज्ञापन

000
सर्दी से रोडवेज परिसर में पसरा सन्नाटा
पिछले एक सप्ताह से तापमान में हो रही लगातार गिरावट का असर यातायात के साधनों पर भी देखने को मिल रहा है। गलन भरी ठंड से लोग यात्रा करने से बचते नजर आ रहे हैं, जिससे रोडवेज परिसर में भी सन्नाटा पसरा नजर आया। जबकि ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी रेल यात्रियों की भी मुश्किलें बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सर्दी के कारण कम यात्री आ रहे है, जिससे रोडवेज के संचालन और आय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
-अजय कुमार, एआरएम, बलिया डिपो।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed