{"_id":"5fd114158ebc3e41a4677010","slug":"cold-ballia-news-vns5625655102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने रोकी राह, ठंड ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-31 स्थित चितबड़ागांव मोड के समीप कोहरे के कारण दिन में लाइट जलाकर अपने गंतव्य को जाते वाहन।
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। जिले में ठंड बढ़ रही है। कोहरा लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। जबकि ठंड से लोग बेहाल रहे। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। धूप भी नहीं निकली। कोहरा इतना अधिक था कि वाहनों को दिन के समय लाइट जला कर चलना पड़ा। दोपहर बाद मौसम कुछ सुधरा। कोहरे से जहां बाजारों में सन्नाटा रहा वहीं शाम को सड़कें जल्दी वीरान हो गईं। उधर, कृषि विभाग मौसम को फसलों के अनुकूल मान रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को भी तापमान में गिरावट रही। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्यिस और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्यिसस रहा। दूसरे दिन भी कोहरे का कहर जारी रहा। आलम यह रहा कि लोग कोहरे व ठंड में इजाफा के कारण सुबह करीब नौ बजे तक अपने अपने घरों में दुबके रहे। इसके अलावा पशु-पक्षी भी ठंड के चलते जगह जगह एक-दूसरे से चिपके रहे। ठंड व कोहरे के कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग व बच्चों को हो रही है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। उधर, ठंड और कोहरे के बाद भी नगर पालिका व नगर पंचायतों की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर न अलाव जलाए गए और न ही रैन बसेरों का इंतजाम किया गया। ऐसे में गरीब ठंड से ठिठुर रहे हैं। मालूम हो कि जिले में मंगलवार से मौसम बेहद ठंडा हो चला है। मौसम का पहला कोहरा गिरा था। जिसके चलते सुबह के समय ठंड का असर बढ़ गया था। जबकि रात में भी कोहरा गिरा। जिससे सड़कें जल्दी वीरान हो गईं जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि कोहरा फसलों के लिए लाभदायक है। इससे फसलों को राहत मिलेगी। दलहनी फसलों के उत्पादन के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल है। हालांकि कोहरे से आलू की फसल खराब हो सकती है। ऐसे में इसमें दवा का छिड़काव किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।