फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cold and viral fever victims on the rise

Ballia News: जुकाम, वायरल बुखार पीड़ित बढ़े

Sun, 28 Sep 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Cold and viral fever victims on the rise
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर में मरीजों का उपचार कर - फोटो : अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अहिमाने तक बंद रोडलाइट से छाया अंधेरा।
बलिया। बारिश के बीच तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी से बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों के 79 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। मौसम के बदलाव से सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर के अलावा गले में खरास, पेट दर्द, फंगल इंफेक्शन, आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य केंद्रों पर एलौपैथ चिकित्सकों की कमी से होम्योपैथी व आयुष चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने मरीजों का इलाज किया। मरीजों को पैरासिटामोल व गैस की दवा दी।
विज्ञापन

आरोग्य मेले के नोडल एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि मेले में 3174 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। इसमें गंभीर हालत में 16 मरीेजों को सीएचसी व जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


बेरुआरबारी : मरीजों को चिकित्सकों ने विश्व रेबीज दिवस पर जागरूक किया। होम्योपैथ चिकित्सक ने 27 मरीजों का उपचार कर दवा उपलब्ध कराई। डाॅ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. संजय यादव, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा : पीएचसी पर डॉक्टर गोविंद सोनकर ने 40 मरीजों का इलाज किया। होम्योपैथ के डॉ. अभिमन्यु यादव, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल, मिथिलेश सिंह, मुकेश सिंह रहे।

इंदरपुर : वायरल बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। न्यू पीएचसी बछईपुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने परीक्षण कर दवा दी। न्यू पीएचसी कसौंडर पर डाॅ. राजेश यादव व न्यू पीएचसी खंदवा पर चिकित्सक डाॅ. सुनीता सिंह ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed