फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CMO reached PHC, found two workers absent

Ballia News: पीएचसी में पहुंचे सीएमओ, दो कर्मी मिले गैरहाजिर

Wed, 13 Dec 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
CMO reached PHC, found two workers absent
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पर बुधवार की दोपहर में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विजय पति द्विवेदी औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। अचानक मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। सीएमओ ने आपात कालीन कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, दवा खाना, वार्ड, टीकाकरण, प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डाॅक्टरों और अन्य कर्मचारियों मौजूदगी की जांच करने के दौरान एक चतुर्थ कर्मचारी व एक वरिष्ठ सहायक गैरहाजिर मिले, जिन पर कार्यवाही की बात कही। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य संबंधित सवाल पूछे जाने पर न ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और न ही अन्य किसी कर्मचारी द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। जबकि एएनएम द्वारा दिए गए सही उत्तर पर मुख्य विकास अधिकारी संतुष्ट दिखें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने सर्वप्रथम दवाखाना का निरीक्षण किया। वहां तैनात फार्मासिस्ट से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी लिया तथा ओपीडी केवल डाॅक्टरों को ही देखने की हिदायत दी तथा उनके अनुपस्थित में फार्मासिस्ट को मरीज देखने की बात कही। काउंटर पर दवा लेने आए मरीजों से दवाओं की वितरण के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अंदर सफाई व्यवस्था, टीकाकरण, आपात कालीन कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी और उपस्थिति रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जर्जर भवन को तत्काल बनवाने के साथ ही जनरेटर खराब की जानकारी मिलते ही केंद्र प्रभारी से चार दिन के अंदर ठीक कराने का आदेश दिया। स्वास्थ्य केंद्र पर पानी की आपूर्ति न होने की वजह से मरीजों में काफी परेशानी हो रही है। इसकी सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को तत्काल सप्लाई बहाल करने का आदेश दिया। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर किसी भी मरीज को समस्या होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी आपकी होगी। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण ज्ञानेश्वर, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह, डॉ आरके श्रीवास्तव, डॉ पीके शुक्ला, रमायण यादव, एल टी मुन्ना यादव, विनय यादव, नीतू ओझा, रमाशंकर यादव, संतोष सिंह सहित सभी चिकित्सक कर्मचारी मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed