{"_id":"60c4d3e08ebc3ed22f22f278","slug":"cmo-did-surprise-inspection-of-chc-seer-ballia-news-vns594437781","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने सीएचसी सीयर का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने सीएचसी सीयर का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर का निरीक्षण कर चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी परिसर में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का जायजा भी किया। उन्होंने वैक्सीनेशन का हाल देखा तथा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने बताया कि पूरे जिले की आबादी 30 लाख है। जिसमें 2.40 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पूरे जिले में अभियान चलाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएमओ ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। उन्होंने लोगों को वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरूक किया तथा अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन में सहयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सीएचसी परिसर में बन रहा ऑक्सीजन प्लांट 30 जून तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। प्लांट का निर्माण हो जाने से बेल्थरारोड क्षेत्र के मरीजों को काफी सुविधा होगी। इस मौके पर अधीक्षक डॉ तनवीर आजम, डॉ एलसी शर्मा, डॉ साजिद हुसैन, डॉ पूजा सिंह आदि रहे।