फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CMO and CMS treat patients once a week

सप्ताह में एक दिन मरीजों का इलाज करें सीएमओ और सीएमएस

Mon, 30 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
CMO and CMS treat patients once a week
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में सोमवार को सांसद निधि के 89 लाख रुपये की लागत से बने ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। कहा कि सीएमओ और सीएमएस सप्ताह में एक दिन जनपद के किसी न किसी अस्पताल में पहुंचे और रोगियों का इलाज करें। बलिया जिला अस्पताल में बच्चों के लिए पीकू वार्ड बन गया है। सोनबरसा में भी व्यवस्था कर दी गई है। कोशिश रहे कि यहां के लोगों को इलाज कराने के लिए बाहर न जाना पड़े। इससे ग्रामीणों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। चिकित्सकों से आग्रह किया कि वह रोगियों को रेफर करने की प्रवृत्ति से बचें। समझ में नहीं आता है तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बीएचयू या एम्स के डॉक्टरों से परामर्श लेकर रोगियों का इलाज यहीं करें।
विज्ञापन

सांसद ने सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ से सुरेमनपुर दीयरांचल में एक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था कर चिकित्सक उपलब्ध कराने को कहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां, बेलहरी सहित सभी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय लोगों से चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों का सम्मान करने की नसीहत दी। कोटवां, सोनबरसा आदि अस्पतालों की तत्काल रंगाई, पुताई करने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के सहायक अभियंता लल्लन यादव से कहा कि हर हाल में सौ बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का दो मंजिला भवन 30 सितंबर तक तैयार करके हैंडओवर करने को कहा। सीडीओ प्रवीण कुमार वर्मा ने सोनबरसा सीएचसी को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल परिसर की जमीन पर किसी भी हालत में कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। सीओ आरके तिवारी, मुक्तेश्वर सिंह, रत्नेश सिंह, श्रीनाथ सिंह नेता, मदन सिंह, सुशील पांण्डेय, श्यामू उपाध्याय ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू और संचालन निर्भय नारायण शुक्ला और अमिताभ उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

300 लीटर प्रति मिनट की क्षमता
बैरिया। नोडल अधिकारी हरिनंदन प्रसाद ने कहा कि सोनबरसा ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 300 लीटर प्रति मिनट सप्लाई देने की है। यह 58 से 60 बेड तक सप्लाई दे सकता है। सोनबरसा में ऑक्सीजन देने के लिए 30 बेड स्थापित है। इसमें 10 बेड बच्चों के लिए आईसीयू और दो बेड एचडीयू आईसीयू भी शामिल हैं। 25 आक्सीजन कंसट्रेटर और पैरा मॉनीटर भी लगाया गया है। ब्लड जांच के लिए एनेलाइजर मशीन आ गई है। दो दिनों में लगा दी जाएगी। सोनबरसा में 100 बेड के अस्पताल निर्माण के संबंध में निर्माण निगम के सहायक अभियंता ललन यादव ने कहा कि 25.15 करोड़ की लागत के सापेक्ष 08.50 करोड़ रुपया मिल गया है। इसमें 672 लाख रुपये का निर्माण कार्य हो चुका है। इतने पैसों में 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो जाएगा। बहुत जल्द दो मंजिल तक निर्माण कार्य पूरा कर हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed