{"_id":"6366997047a3c07f9d4488d7","slug":"cm-will-unveil-the-statue-of-former-pm-chandrashekhar-today-ballia-news-vns682236798","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम चंद्रशेखर की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पीएम चंद्रशेखर की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे सीएम
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम के लिए लगाई गईं कुर्सिंयां।
- फोटो : BALLIA
शहर स्थित जननायक चंद्रशेकर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ 49 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 27 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं निर्यात के लिए 30 क्विंटल इंदू प्रजाति की मिर्च को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर रविवार सुबह 11 बजे कुंवर सिंह डिग्री कॉलेज में पहुंचेगा। इसके बाद वो सीधे प्रतिमा अनावरण के लिए जाएंगे। प्रतिमा अनावरण के बाद पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां के बाद निरीक्षण भवन में आधे घंटे के लिए रुकेंगे। मुख्यमंत्री 2.10 घंटे जनपद में रहेंगे।
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
बलिया। करीब 27 करोड़ की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसमें रेवती, जुबहर, बेरुआरबारी में मल्टीपरपज सीज स्टोर एवं डिसेमिनेशन सेंटर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रसड़ा का हास्टल, संवरूपुर सिंधतत नवीन राजकीय स्कूल, वन स्टाप सेंटर, सिकंदरपुर में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन, दुबहर, चाई छपरा, मिश्र के मठिया, मुरारपट्टी, चक्की नौरंगा, बंधुचक, बघौली, घोरौली और प्रेमचक में उपकेंद्र भवन, कस्तूरबा गांधी विद्यालय बांसडीह में बालिका छात्रावास, कस्तूरबा गांधी विद्यालय हथौज और बिगही में बालिका छात्रावास और शैक्षिक भवन, शहीद मंगल पांडेय स्मारक स्थल का सौंदर्यीकरण, नगहर और विसौली पाइप पेयजल परियोजना।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
लगभग 49 करोड़ से जिना 25 परियोजनाओं को लोकार्पण होना है उनमें मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं डेमिनेशन सेंटर सोहांव, रेवती के दूबे छपरा में शिव स्थल एवं तालाब का सौंदर्यीकरण, पशु चिकित्सालय चिलकहर, नवीन राजकीय हाईस्कूल तुर्कीस संवरूपुर, राजकीय इंटर कालेज अखोप, शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में क्लासरूम, लैब और टायलेट ब्लाक, सिकंदरपुर में हेल्थ एटीम, राजकीय पालीटेक्निक बिसौली, पीएचसी एकवारी, राजकीय पालीटेक्निक जिगिड़सर में गर्ल्स हास्टल, आईटीआई सीयर में नए व्यवसाय, खैराकुटी में आश्रम स्थल का विकास, जंगली बाबा धाम कठारा का विकास, पंदह, चांदपुर, में इंटरलाकिंग, सीसी रोड और कवर्ड नाला सीएचसी सहतवार में आवासीय एवं अनावासीय भवन, महतवार, रजमलपुर, सरयां में आरओ, शहाबुद्दीनपुर में आंगनबाड़ी केंद्र, ससना बहादुर, भोजपुर, छितौनी में पाइप पेयजल योजना शामिल हैं।
सब्जी व्यापारियों के लिए खुलेगी राह
मुख्यमंत्री रविवार को ट्रकों पर लदे इंदू प्रजाति की 30 क्विंटल हरी मिर्च को हरी झंडी दिखाकर सब्जी व्यापारियों के लिए अपने माल को विदेश में निर्यात करने की राह दिखाएंगे। एफपीओ के माध्यम से किसानों से फसल ली जाएगी और यहां से उसे वाराणसी भेजा जाएगा। वहां से एपीडा के माध्यम से इसे निर्यात के लिए विदेश भेजा जाएगा। डीडी उद्यान मनोहर सिंह ने बताया कि मिर्च के अलावा केला और सूरन के निर्यात पर भी बात चल रही है। आगे अन्य सब्जियां भी भेजी जाएगी। इसके साथ ही मिशन शक्ति के तहत 750 विधवा, घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए टूल किट का वितरण करेंगे।
चार स्थानों पर लगेंगे बैरियर, बंदे रहेंगे कई मार्ग
जनपद में रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चार स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। इस दौरा कई मार्गों पर यातायात बंद रहेगा। इसलिए यदि आपको शहर के लिए निकलना है तो जरा संभल कर निकलना होगा। आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।
रेवती, सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले छोटे-बड़े वाहन यदि शहर मे जाना चाहते है तो शंकरपुर तिराहा, तिखमपुर मण्डी, एनसीसी तिराहा व मिड्ढी हुए शहर में प्रवेश करेंगे। पुलिस आफिस तिराहा से विकास भवन तक की रोड पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगी। बेल्थरारोड, सिकन्दरपुर से आने वाले छोटे-बड़े वाहन को सुखपुरा चौराहे पर रोका जाएगा। यदि वाहन शहर में जाना चाहते है तो थाना गड़वार त्रिकालपुर तिराहा से शहर के अन्दर प्रवेश करेंगे। करनई, धरहरा की तरफ से आने वाले छोटे बड़े वाहनों को हनुमानगंज चट्टी के पास रोका जाएगा। यदि वाहन शहर में जाना चाहते है तो शंकरपुर तिराहा, तिखमपुर मण्डी, एनसीसी तिराहा व मिड्ढी चौराहा से होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। बहादुरपुर से टीडी कालेज चौराहा तक रोड पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगी। दुबहड़, फेफना, गड़वार व शहर की तरफ से आने वाले छोटे बडे वाहन जो रेवती, सहतवार, बांसडीह, सुखपुर, सिकन्दरपुर जाना चाहते है, वह मिड्ढी चौराहा, एनसीसी तिराहा, तिखमपुर मण्डी होते हुएजाएंगे। आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बुलेन्स, फायर टेण्डर व विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को छूट रहेगी।
सीएम की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मंडल के सभी जिलों से फोर्स को बुला लिया गया है। डीआईजी अखिलेश कुमार ने सीएम के सुरक्षा की कमान को संभाल लिया है। शनिवार को बाहर से आई फोर्स की ब्रीफिंग की गई।
डीआईजी अखिलेख कुमार के साथ ही एसपी राजकरन नय्यर ने सभी को उनकी ड्यूटी के साथ ही जिम्मेदारियों से अवगत कराया। सीएम के आगमन के एक दिन पूर्व शनिवार को ही बाहर से आने वाली सारी फोर्स जिले में पहुंच गई है। पुलिस लाइन में डीआईजी अखिलेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के गुजरने वाले सभी रास्तों के साथ ही निरीक्षण करने वाले स्थलों पर पैनी नजर रखे। जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि सीएम की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जननायक चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व पीएम चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लेकर पूरी व्यवस्था दुरुस्त कर दिया गया है।
सीएम की सुरक्षा को लेकर आजमगढ़, मऊ के साथ बलिया की फोर्स लगाई गई है। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि सीएम की सुरक्षा के लिए 5 एडिशनल एसपी, 16 सीओ, 60 इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन कंपनी पीएसी के साथ ही तीनों जिलों की फोर्स होगी। सुरक्षा की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी।