फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM may come on 21, administration alert

Ballia News: 21 को आ सकते हैं सीएम, प्रशासन अलर्ट

Fri, 16 Jun 2023 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
CM may come on 21, administration alert
जयप्रकाश नगर। जिले के पूर्वी छोर पर स्थित समाजवाद के पुरोधा व सम्पूर्ण क्रांति के अग्रज रहे जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव जयप्रकाश नगर में सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 21 जून को आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर बुधवार की शाम को जिले के आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बुधवार की शाम डीएम रविंद्र कुमार, एसपी, सीडीओ प्रवीण वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जयंत कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान परिसर, प्रभावती देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित दलजीत टोला गांव का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीपीआरओ, डीएसओ रामजतन यादव, उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा, क्षेत्राधिकारी उस्मान, एसएचओ धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed