{"_id":"572646cd4f1c1b63705cd198","slug":"cm-akhilesh-yadav-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगहबानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 01 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन दो मई को बैरिया के बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में होगा। इसके मद्देनजर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है। सुरक्षा बलों की चप्पे-चप्पे पर निगाह होगी। इसके अलावा एलआईयू और अन्य गुप्तचर एजेंसियों की निगाह अभी से गड़ गई है। सीसीटीवी भी कार्यक्रम स्थल लगाए गए हैं। सीएम बैरिया में सुबह 9.25 बजे, 11.00 बजे लक्ष्मण छपरा तथा बसंतपुर में 11.50 बजे आएंगे।
तीन स्थानों पर कार्यक्रम के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। जिला प्रशासन पीएम के बाद अब सीएम की सुरक्षा को लेकर रविवार शाम से ही हांफता नजर आया। सबसे पहले सीएम का उड़नखटोला बैरिया के बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचेगा। जहां पर समाजवादी नेता एवं चिंतक तथा पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की छठवंी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा को वह संबोधित करेंगे। इसके बाद सपा नेता राधेश्याम यादव के पैतृक गांव लक्ष्मणछपरा में पहुंचेंगे। जहां से उड़नखटोला नगर से करीब आठ किमी दूर स्थित बसंतपुर के शहीद स्मारक पार्क में पहुंचेगा।
जहां पर चंद्रशेखर के नाम बनने वाले विश्वविद्यालय तथा स्पोर्ट्स कालेज सहित अन्य कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन तीनों स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान एसपीजी, एनएसजी, पीएसी सहित अन्य सुरक्षा बल के जवान चप्पे-चप्पे पर लगाए गए हैं। मोदी के कार्यक्रम में गैर जनपदों से आए जवानों की सीएम के कार्यक्रम में भी ड्यूटी में लगाई गई है।