फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CM Akhilesh Yadav in Ballia district

नहीं आता सीएम के विरुद्ध कोई कमेंट

Mon, 02 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 02 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh Yadav in Ballia district
बलिया में अखिलेश यादव
बसंतपुर स्थित शहीद स्मारक में आयोजित चंद्रशेखर विश्वविद्यालय तथा स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भृगु की धरती पर जोरदार स्वागत किया गया। दिग्गज नेताओं ने किया अखिलेश का फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए सिकंदरपुर विधायक मो. रिजवी ने कहा कि व्हाट्सएप और फेसबुक पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध कमेंट आते हैं, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री के विरुद्ध कोई कमेेंट नहीं आता। कारण कि यह विकास में विश्वास रखते है, झूठे वादों में नहीं। इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि 50 वर्षों से बलिया की जनता की जो मांग थी व पूरी हो गई। सपा के प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया गया है।
विज्ञापन


एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर के नाम पर विश्वविद्यालय तथा लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास कर ऐतिहासिक कार्य किया है। समाज कल्याणमंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश जी हमें राजनीति में लेकर आए, लेकिन मेरे राजनीति गुरु स्व. चंद्रशेखर जी रहे। इन लोगों के नाम पर विश्वविद्यालय तथा स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने का फैसला मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा संासद तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने कहा कि मैंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पिता जी के नाम पर विश्वविद्यालय खोलने की बात कहीं। लेकिन उनके द्वारा कोई आश्वासन नहीं दिया गया। लेकिन जब मैंने नेता जी के सामने बात रखी तो उन्होंने यह कार्य पलभर में कर दिया है। एमएलसी अंबिका चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजा बलि, भृगुमुनि, जेपी की धरती पर विश्वविद्यालय तथा स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास कर ऐतिहासिक कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed