फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Clubs will be formed in schools, children's skills will improve

Ballia News: विद्यालयों में बनेंगे क्लब, निखरेगा बच्चों का कौशल

Sun, 01 Dec 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Clubs will be formed in schools, children's skills will improve
बलिया। शासन ने प्राइमरी व कंपोजिट स्कूलों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बच्चों के बीच टीम भावना एवं नेतृत्व के गुणों को विकसित करने के लिए क्लबों के गठन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत परिषदीय प्राइमरी, अपर प्राइमरी, कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में क्लबों का गठन होगा। स्कूलों में गठित होने वाले इन क्लबों की मुख्य गतिविधि प्रत्येक शनिवार को अंतिम दो कक्षा के दौरान किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी गतिविधियों का संचालन शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही किया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। क्लबों के तहत पौधारोपण किया जाएगा और उसकी देखभाल भी की जाएगी। खेल प्रतियोगिताएं होगी और योगाभ्यास कराए जाएंगे। गणितीय पहेलियों से लेकर गणित किट, विज्ञान किट तथा आईसीटी का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा कला, संगीत, नाटक, रंगमंच, रोल प्ले आदि विविध गतिविधियों का आयोजन होगा। पठन-पाठन संबंधी गतिविधियां भी कराई जाएंगी। इसमें पुस्तक चर्चा व कहानियां सुनाने के कार्यक्रम होंगे। साथ ही सम-सामयिक घटनाक्रमों पर चर्चाएं कराई जाएंगी। इसमें पौधारोपण व देखभाल, खेल, योग गतिविधि, गणितीय पहेली, गणित किट, विज्ञान किट, आइसीटी प्रयोग, मानचित्र, आरेख, ग्लोब, कला संगीत, नाटक, रंगमंच, रोल प्ले, पठन पाठन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed