{"_id":"6a6120ad67dba11bcd0861f6","slug":"cloudy-in-the-morning-harsh-sunlight-in-the-afternoon-rain-in-the-evening-ballia-news-c-190-1-bal1002-169317-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सुबह बादल, दोपहर में तीखी धूप, शाम को बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सुबह बादल, दोपहर में तीखी धूप, शाम को बारिश
विज्ञापन
फोरलेन सड़क पर लगे बारिश के पानी होकर गुजरता बोलेरो। संवाद
बलिया। जिले में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। बुधवार की सुबह मौसम काफी सुहाना रहा। सुबह बादल छाए रहे, दोपहर में तेज धूप हुई। शाम करीब 5 बजे तेज बारिश हुई।
करीब दस मिनट तक हुई बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर के आवास विकास काॅलोनी, रामदहित पुरम, टैगोरनगर, आनंन नगर, सतनी सराय आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.3 व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधर, दया छपरा में बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है। मक्के के खेत में फसल जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद क्षेत्र के खेतों का प्राकृतिक जल निकासी तंत्र प्रभावित हुआ है। किसानों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने और फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद