फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Clothes shop caught fire due to short circuit, loss of millions

शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग

Fri, 22 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Clothes shop caught fire due to short circuit, loss of millions
बलिया। कोतवाली क्षेत्र के बालेश्वर मंदिर रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में शुक्रवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दुकान की ऊपर मंजिल पर रह रहे व्यापारी के परिवार के सदस्यों को सुरक्षित निकाला। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। व्यापारी की मानें तो आग की घटना में लाखों की क्षति हुई है।
विज्ञापन

शहर के बालेश्वर मंदिर के सामने विजय शंकर गुप्ता पुत्र शम्भू गुप्ता की प्रकाश इंटर प्राइजेज के नाम से कपड़े की दुकान है। जिस बिल्डिंग में यह दुकान है वह तीन मंजिला है। ग्राउंड फ्लोर व प्रथम फ्लोर पर दुकान है और इसके ऊपर की मंजिल पर व्यापारी का परिवार रहता है। शुक्रवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक दुकान में आग लग गई। सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर जब दुकान से निकलते धुएं पर पड़ी तो लोगों ने शोर किया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर ही रहे थे कि मकान के फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर फंसे व्यापारी के परिवार के सदस्य चीखने चिल्लाने लगे। उन्हें फंसा देखकर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें आसपास के मकानों के सहारे बचाकर बाहर निकाला। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। दुकानदार के अनुसार इस अगलगी में उसका लाखों का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि अभी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed