फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Close the house latch and blow the jewelery along with the cash

घर की कुंडी बाहर से बंद कर नकदी समेत आभूषण उड़ाए

Sat, 10 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Close the house latch and blow the jewelery along with the cash
बांसडीह/बेरुआरबारी। कोतवाली क्षेत्र के जानपुर मुड़ियारी के अछुही गांव में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात छत के सहारे आंगन में उतर कर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने सो रहे लोगों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

अछुही निवासी रमाकांत तिवारी के बेटे अजय तिवारी की शादी 24 अप्रैल को है। उसके लिए पूरा परिवार तैयारी में था। शुक्रवार की रात परिवार के सभी महिलाएं अपने कमरें सोने चली गयीं। रात को किसी पहर चोर छत के सहारे चढ़ कर नीचे आंगन में उतर गए और जिन कमरों में महिलाएं व पुरुष सोये थे उनकी कुंडी बाहर से बंद कर आराम से पूरे घर को खंगाला। इस दौरान चोरों ने गहने, आलमारी में रखे 25 हजार रुपये तथा दूसरे कमरे में रखे 95 हजार रुपये लेकर पीछे के दरवाजे से निकल गए। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब दिलीप तिवारी लगभग तीन बजे के करीब लघुशंका करने के लिए उठे।
विज्ञापन

जब दरवाजा खोलने लगे तो वह बाहर से बंद था। वहीं अन्य महिलाओं का भी रूम बाहर से बंद कर दिया गया था। इसकी जानकारी बाहर सोए पुरुष सदस्यों को फोन कर बताया तब जाकर घर में बंद लोग बाहर निकले। जिन कमरो में सामान रखा था उनके दरवाजा खुला था तथा अंदर कमरे में सामान बिखरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed