{"_id":"617d7c2dfc43ae29d73042cc","slug":"cleanliness-will-be-awakened-during-ganga-utsav-ballia-news-vns6201908112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा उत्सव के दौरान जगाई जाएगी स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा उत्सव के दौरान जगाई जाएगी स्वच्छता की अलख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा महोत्सव अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से योग एवं ध्यान शिविर महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 1 से 3 नवंबर के मध्य लगाया जाएगा। प्रात: सात से आठ बजे तक चलने वाले योग एवं ध्यान शिविर में गंगा शपथ व स्वच्छ गंगा हस्ताक्षर अभियान का भी संचालन किया जाएगा।
कार्यक्रम में गंगा किनारे स्थित गांवों के प्रधान, नेहरू युवा केंद्र एवं युवा कल्याण विभाग की प्रतिभागिता रहेगी। इस दौरान योग विशेषज्ञों द्वारा योग और ध्यान का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदियों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता अभियान के लिए जनमानस को प्रेरित करना है। क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि ‘गंगा रन’ का आयोजन तीन नवंबर को किया जाएगा। इसके अंतर्गत पांच किमी की क्रास कंट्री रेस बी होगी। रेस में 175 बालक और 75 बालिकाओं को प्रतिभाग करना है। प्रारंभिक 10 स्थान के विजेताओं को पुरस्कार के साथ इनामी धनराशि दी जाएगी। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। गंगा रेस के प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन जिला खेल कार्यालय पर एक और दो नवंबर को कार्यालय अवधि में किया जाएगा। साथ ही 175 बालक और 75 बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। गंगा रेस वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम से 3 नवंबर को प्रात: 6 बजे प्रारंभ होगी।