फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cleanliness aware of

साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक

Thu, 21 May 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 21 May 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness aware of
विकासखंड दुबहर के प्रांगण में गुरुवार को पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुधा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वाहन और टीम को गांव के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम विकास विभाग उप्र शासन द्वारा ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत गांवों में आर्सेनिक युक्त पानी की पहचान तथा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत लोगों को नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत के माध्यम से स्वच्छता एवं पेयजल के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान लखनऊ से पहुंची टीम के गायकों द्वारा गायन के माध्यम से साफ-सफाई में जुटल सारा गउवा, काका हो लाइ द सरफ एक पउवा... गाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बीडीओ सुधा सिंह ने कहा कि आमजन अपने घर के आसपास के साफ-सफाई रखें। अगर घर के पास कहीं पानी इक्कठा हो तो उसमें केरोसिन जरूर डालें ताकि मच्छर न पनप सकें। उन्होंने आमजन से आसपास साफ-सफाई करने की अपील की। इस मौके एडीओ पंचायत शशिभूषण दूबे, नवीन सिंह, एमआई  शहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed