फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cleanliness and water arrangement should be done in mosques, do not read Namaz on the road

Ballia News: मस्जिदों में कराएं सफाई और पानी की व्यवस्था, सड़क पर न पढ़ें नमाज

Thu, 20 Apr 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness and water arrangement should be done in mosques, do not read Namaz on the road
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें डीएम ने मस्जिदों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश मातहतों को दिया। इसके लिए निकायों के ईओ साफ सफाई का पूरा बंदोबस्त करने का निर्देश भी दिया। मौसम को देखते हुए मस्जिदों के आस-पास पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने का भी निर्देश भी दिया। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ईद के दिन पूरी व्यवस्था रखें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन का निर्देश है कि सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए। साथ ही अफवाहों से बचने की हिदायत दी।। यदि कोई परेशानी होती है तो पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं और त्योहार को भाई चारे के साथ मनाएं। पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर ने कहा कि यदि कोई कानून हाथ में लेता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि युवाओं को सचेत करे कि हुडंग न करे। लाउडस्पीकर तेज न रखें। ईद के दिन यातायात के नियमों का पालन करें। पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। तनाव उत्पन्न करने वाले के खिलाफ कार्यवाही होगी। बैठक में शांति समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अलविदा की नमाज को लेकर हुई बैठक
सीओ मोहम्मद फहीम की अध्यक्षता में सीयर पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ ने कहा कि पारंपरिक तरीके से शांति पूर्वक ईद और अलविदा की नमाज सकुशल पढ़ी जाएगी। उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने बताया की नगर के पांच स्थानों पर अलविदा की नमाज और ईद की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। मुख्य सड़क पर किसी तरह का टेंट नहीं लगेगा और आवागमन बाधित नहीं होगा। बैठक में चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार, विद्युत विभाग जेई हरिप्रताप प्रजापति, खालिद जहीर, तौहीद अनवर लारी, मो. सद्दाम, परवेज हमजा गुड्डू, दुर्गा प्रसाद मधु, अशोक मधुर, विनोद कुमार पप्पू, प्रशांत कुमार मंटू, टिंकू जायसवाल, धर्मेंद्र सोनी, खैरुलबरा, सोनू सिंह, सूबेदार भाई, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed