फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Class 1 student dies after being hit by school vehicle

Ballia News: विद्यालय वाहन की चपेट में आने से कक्षा एक के छात्र की मौत

Sat, 26 Aug 2023 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Class 1 student dies after being hit by school vehicle
रेवती। स्थानीय थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में विद्यालय के वाहन की चपेट में आने से कक्षा एक का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल की गाड़ी विद्यालय की छुट्टी के बाद बच्चों को उनके घर पहुंचाने के लिए बैक कर विद्यालय के गेट की तरफ जा रही थी। इस बीच उक्त बालक गाड़ी के पिछले हिस्से की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रेवती के भटवलिया में स्वामी महंतजी विद्यापीठ नामक विद्यालय चलता है। शनिवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद विद्यालय में चलने वाली बोलेरो गाड़ी को बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए चालक बैक कर विद्यालय की तरफ ले जा रहा था। इस बीच परसिया ग्राम सभा निवासी चंदन यादव का सात वर्षीय पुत्र अंकुश यादव गाड़ी के पिछले हिस्से के चपेट में आ गया। अंकुश यादव स्वामी महंतजी विद्यापीठ का ही कक्षा एक का विद्यार्थी था।
विज्ञापन

विद्यालय की छुट्टी के बाद घर वापस आ रहा था। गंभीर रूप से घायल बालक को परिजनों ने सीएचसी रेवती पहुंचाया। चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल गाड़ी को कब्जे में ले लिया। चालक राकेश यादव निवासी श्रीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक की मौत की खबर के बाद घर में कोहराम मच गया। बालक की मां आरती तथा अन्य घर की महिलाओं की चीख चीत्कार से हर किसी की आंखें नम हो रही थीं। पुरुषों का भी रोते रोते बुरा हाल हो रहा था। ग्राम सभा के प्रधान राम प्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed