{"_id":"a256d456e1b7b2fa07b64afb914b0e63","slug":"claas-room-build-toilets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा के भीतर ही बनवा रहे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा के भीतर ही बनवा रहे शौचालय
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहरी ब्लाक के एकौना राजपुर प्राथमिक विद्यालय में शौचालय का निर्माण कक्षा में ही कराया जा रहा है। इससे बच्चों को भी परेशानी होगी। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने बीएसए से की है। अब भी निर्माण न रुकने से अभिभावक नाराज हैं।
एकौना राजपुर गांव के ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखे गए पत्र में उल्लेख किया है कि प्राथमिक विद्यालय राजपुर पर शासन की योजना के अनुपालन में शौचालय का निर्माण तो कराया जा रहा है लेकिन कमरे के भीतर।
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य कराने वाले प्रधानाध्यापक से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों से इसके लिए आदेश कराया है।
हालांकि प्रधानाध्यापक से आदेश की प्रति मांगने पर वे टालमटोल करते रहे हैं। निर्माण का विरोध अभिभावकों ने किया लेकिन विरोध की सुनवाई नहीं की जा सकी। ऐसे में निर्बाध रूप से निर्माण का कार्य चलता रहा। कार्य में धांधली और अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा बीएसए सहित संबंधित अधिकारियों से की गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पत्र में चेताया है कि अगर निर्माण कार्य की जांच कराकर कार्रवाई नहीं की गई तो हम ग्रामीण बाध्य होकर 27 जुलाई को विद्यालय पर तालाबंदी करेंगे।