{"_id":"6a8890a3d2e10253860248d9","slug":"cisf-personnel-returning-home-on-leave-dies-in-road-accident-ballia-news-c-190-1-ana1001-171208-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छुट्टी पर घर आ रहे सीआईएसएफ कर्मी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छुट्टी पर घर आ रहे सीआईएसएफ कर्मी की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
फेफना क्षेत्र के खोरीपाकड़ गांव निवासी मृतक सीआईएसएफ जवान अनिल राय। फाइल फोटो, परिजन
फेफना। थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ गांव निवासी सीआईएसएफ कर्मी अनिल राय (48) की शुक्रवार सुबह बिहार के बक्सर जिले के कोरान सराय में सड़क हादसे में मौत हो गई।
वह दुर्गापुर स्टील प्लांट में तैनात थे और छुट्टी लेकर मोटरसाइकिल से अपने गांव आ रहे थे। पत्नी सीमा राय समेत परिजन बेसुध नजर आए। खोरीपाकड़ गांव की पूर्व प्रधान के बड़े पुत्र अनिल राय सीआईएसएफ में तैनात थे। छुट्टी मिलने के बाद वह मोटरसाइकिल से घर के लिए निकले थे। कोरान सराय क्षेत्र में पहुंचने पर उनकी मोटरसाइकिल की डंफर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि अनिल राय की मौके पर ही मौत हो गई।
अनिल राय अपने पीछे पत्नी सीमा राय, पुत्र हर्षित राय और पुत्री अपूर्वा राय को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। पूर्व मंत्री नारद राय भी मौके पर पहुंच संवेदना प्रकट किया। मौत की सूचना पर सीआईएसएफ चौसा, बक्सर के उपनिरीक्षक कृष्ण सिंह और फेफना थाने के उपनिरीक्षक शंकर सिंह यादव की मौजूदगी में जवान को घर पर अंतिम सलामी दी गई। परिजनों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार सागरपाली-सेमरा घाट पर किया जाएगा।