फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Circumambulating 108 times after applying tilak

Ballia News: तिलक कर 108 बार की परिक्रमा

Tue, 27 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Circumambulating 108 times after applying tilak
बलिया। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। इस दौरान व्रती महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे त्रिदेव की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य की मंगल कामना की। वट वृक्ष को पांच बार हल्दी-चावल का तिलक कर 108 बार परिक्रमा की।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण अंचलों में महिलाएं सुबह से ही सजधज कर आसपास लगे बरगद के पेड़ के पास पहुंची। वहां पर वट वृक्ष के नीचे दूध, गंगाजल आदि से स्नान कराकर रोली, सिंदुर आदि से पूजन किया। कच्चा सूत्र बांधकर 108 बार परिक्रमा की और फल आदि समर्पित किए। पति की दीर्घायु की कामना की। शहर के बाबा बालेश्वर मंदिर, काली देवी, भृगु आश्रम मंदिर, कोतवाली परिसर, सिविल लाइन, आवास विकास काॅलोनी, मिड्ढी, कदम चौराहा, बेदुआ, चंद्रशेखर नगर के अलावा बांसडीहरोड के बाबा बालखंडीनाथ मंदिर परिसर, जनऊपुर गांव स्थित तारकेश्वरनाथ महादेव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर व्रती महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर सलामती की कामना की। इस दौरान व्रती महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाने के साथ ही अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बेल्थरारोड: वट सावित्री व्रत के अवसर पर संत अभिमान बाबा वैदिक आश्रम होलपुर रछौली के प्रांगण में विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। आश्रम के संरक्षक कमलेश सिंह के नेतृत्व में 500 पति-पत्नी जोड़ों ने सामूहिक रुप से रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। पंडित मिथिलेश बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा- पाठ संपन्न कराया। भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर अखिलेश्वर पांडेय, अरविंद ठाकुर, संजीत शर्मा, विवेकानंद, सुनील पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed