फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Children's faces lit up upon receiving uniforms modeled after those of English-medium schools

Ballia News: इंग्लिश स्कूलों की तर्ज पर यूनिफॉर्म पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

Wed, 07 Oct 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Children's faces lit up upon receiving uniforms modeled after those of English-medium schools
शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय अखरही ग्राम पंचायत ताड़ीबड़ा गांव के छात्र-छात्राओं को
नगरा। शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय अखरही, ग्राम पंचायत ताड़ी बड़ा गांव में मंगलवार को उस समय बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जब उन्हें नई यूनिफॉर्म वितरित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह की पहल पर विद्यालय के 120 छात्र-छात्राओं को इंग्लिश स्कूलों की तर्ज पर लाल रंग की टी-शर्ट और लोअर उपलब्ध कराया गया। अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, विद्यालय के प्रति अपनत्व और आत्मविश्वास की भावना विकसित करना था। यूनिफॉर्म मिलने के बाद बच्चों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। कई बच्चे नई पोशाक पहनकर अपने साथियों के साथ खुशी साझा करते नजर आए।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनमें अनुशासन और विद्यालय की पहचान की भावना विकसित करना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि एक जैसी यूनिफॉर्म से बच्चों में समानता और आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका सीमा सिंह, अंजनी यादव, बिपिन यादव, कृष्ण कुमार, अभिनंदन सिंह, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। अध्यापिका सीमा सिंह ने किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश कुमार और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव ने पहल का स्वागत करते हुए विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed