फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Children will be familiar with art and culture

Ballia News: बच्चे कला और संस्कृति से होंगे परिचित

Wed, 14 May 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Children will be familiar with art and culture
बलिया। बच्चों को संस्कृति से परिचित कराने और कला के प्रति रुचि जगाने के लिए ग्रीष्मावकाश के दौरान परिषदीय विद्यालयों में रामायण और वेद की कार्यशाला आयोजित कराई जाएगी। पांच से दिनों तक इनका आयोजन होगा। शासन के निर्देश पर जनपद में शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 2249 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब 2.32 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कारवान बनाने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ बच्चों को देश की संस्कृति और कला के प्रति रुचि जगाई जा रही है। इसके लिए शासन ने ग्रीष्मावकाश में परिषदीय विद्यालयों में रामायण एवं वेद अभिरुचि कार्यशाला आयोजित करने के आदेश दिए है। इसमें रामलीला कार्यशाला, रामचरितमानस गान एवं वाचन कार्यशाला, रामायण चित्रकला कार्यशाला, रामायण क्ले मॉडलिंग कार्यशाला, रामायण मुख सज्जा एवं हैंडप्रॉब्स, मुखौटा कार्यशाला, वेदगान एवं वेद सामान्य ज्ञान कार्यशाला आयोजित होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पत्र के क्रम में सभी प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए है। इसके बाद विद्यालयों में इस कार्यशाला के आयोजित कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed