फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Children's movement on the foundation day of Azad Hind Fauj

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर बाल पथ संचलन

Sun, 02 Feb 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Children's movement on the foundation day of Azad Hind Fauj
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आजाद हिंद फौज के 75 वें स्थापना वर्ष पर रविवार को बाल पथ संचलन निकाला गया। बाल स्वयंसेवकों ने अनुशासित होकर कदमताल मिलाया। इस दौरान गणमान्य लोगों और माताओं ने पथ संचलन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

बाल पथ संचलन से पूर्व तहसीली स्कूल (रामलीला मैदान) में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक रमेश ने बाल स्वयं सेवकों को भारत और हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आगे चलकर आप बालकों को ही एक अच्छे और गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण करना है। भारत की परंपरा एवं अपने धर्म की संस्कृति को बचाए रखना है। पथ संचलन तहसीली स्कूल से प्रारम्भ होकर जीवन बीमा तिराहा, आर्य समाज रोड, स्टेशन रोड, टाऊन हाल चौराहा, चौक, विजय सिनेमा रोड, हनुमान गढ़ी होते हुए पुन: तहसीली स्कूल पर संपन्न हुआ। संचलन में शहर के करीब 252 बाल स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। इस मौके पर आरएसएस के विभाग प्रचारक श्रीमान श्रीप्रकाश, विनय सिंह, परमेश्वरन, गिरीश नारायण, अजय, वाल्मीकि, शशिकांत, श्रेयांश, रिशु, आयुष, लव, मोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed