{"_id":"6a4c149abe2d0c948b057455","slug":"child-killed-after-being-hit-by-a-tractor-on-a-narrow-road-ballia-news-c-190-1-bal1001-168037-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: संकरी सड़क पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: संकरी सड़क पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत
विज्ञापन
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के अरईपुर गांव में सोमवार को हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
गड़वार थाना क्षेत्र के कोरड़ा गांव निवासी दिलीप चौहान अपनी पत्नी और एक वर्षीय पुत्र दिव्यांशु के साथ सोमवार को ससुराल से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अरईपुर गांव स्थित काली मंदिर के समीप संकरी सड़क पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से क्रॉसिंग के दौरान उनकी बाइक असंतुलित हो गई। इससे पति-पत्नी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे, जबकि उनकी गोद में बैठा एक वर्षीय दिव्यांशु सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल दिव्यांशु को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी बीबी सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई पूरी की। संवाद