फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Child drowned while bathing in Kunwar river

Ballia News: कुंवर नदी में नहाते समय डूबा बालक

Fri, 04 Oct 2024 05:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Child drowned while bathing in Kunwar river
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास कुंवर नदी में नहाते समय एक बालक डूब गया। गोताखोर देर शाम तक उसे तलाशते रहे। वह नहीं मिला। इसके बाद गोताखोर वापस चले गए। बालक अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। बृहस्पतिवार को अपनी बहन के साथ भैंस चराने निकला था। पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर खंडोरा गांव निवासी अंश यादव (13) पुत्र राजेंद्र यादव फूलपुर के जगदीशपुर पांडेय का पुरवा गांव निवासी अपने नाना इंद्रजीत यादव के घर रहता था। वह भैंस लेकर बड़ी बहन खुशी के साथ निकला था। वह भैंस को छोड़कर कुंवर नदी में नहाने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबते देख बहन ने शोर मचाया। राहगीरों ने उसके मामा संदीप यादव को फोन कर इसकी सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक शशिचंद चौधरी ने बताया कि गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में अंश की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पिता राजेंद्र ने बताया कि अंश छह बहनों का इकलौता भाई था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed