फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Child dies after being hit by harvester

Ballia News: हार्वेस्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

Sun, 19 Nov 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by harvester
नगरा थाना क्षेत्र के खारी गांव में धान की कटाई कर रहे हार्वेस्टर की चपेट में आने बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम हार्वेस्टर से धान की कटाई हो रही थी। गांव के ही मोहित पुत्र झबलू उम्र 8 वर्ष हार्वेस्टर के चालक को खाना पहुंचाया करता था। घटना के दिन वह खाना लेकर खेत में पहुंचा। उस समय धान की कटाई हो रही थी। मोहित खाना रख कर कटाई के बाद बचे धान को अपने लिए चुनने लगा। इसी बीच वह हार्वेस्टर के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीरावस्था में उपचार हेतु वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र का कहना है कि पीडित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed