फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief engineer inspected the reach of Gangapur Dagra

प्रमुख अभियंता ने गंगापुर डगरा पहुंच कार्यो का किया निरीक्षण

Mon, 08 Mar 2021 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Chief engineer inspected the reach of Gangapur Dagra
रामगढ़। प्रमुख अभियंता स्तर एक गोरखपुर महेंद्र कुमार निगम ने सोमवार की शाम गंगा नदी के गंगापुर डगरा पहुंचकर 36 करोड़ 9 लाख 11 हजार की लागत की परियोजनाओं के तहत शुरू कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख अभियंता गोरखपुर ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों के साथ ही ठेकेदारों को चेताया कि हर हाल में काम मानक के अनुरूप व समय से ठोकर बनाने का कार्य पूर्ण कर लें। अधिकारियों को चेताया कि कहीं पर भी मानक में कोताही बरती गई तो इस बार सजा भुगतने के लिए तैयार भी रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार शासन स्तर से गंगापुर डगरा से लेकर चौबे छपरा तक तीन ठोकर व लोहे की जाली में पत्थर डालकर एक किलोमीटर की लंबाई तक रिवेटमेंट का कार्य करना है। जिसका शुभारंभ कल क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने मां गंगा मैया का पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया था। ठीक इसके अगले दिन प्रमुख अभियंता स्तर वन गोरखपुर ने गंगापुर डगरा पर पहुंचकर ठोकर बनाने के कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र ने प्रोजेक्ट का डायग्राम दिखाते हुए हर हाल में 15 मई से पहले कार्य पूर्ण हो जाने का आश्वासन प्रमुख अभियंता को दिया। इसी स्थान पर गत वर्ष 8 करोड़ रुपए 34 लाख की लागत से करीब 400 मीटर की लंबाई तक रिवेटमेंट का कार्य पूर्ण हो गया है, लेकिन कुछ डेंजर पॉइंट पर खाली स्थान बचा हुआ था। यहां से एनएच 31 व गंगा नदी के बीच मात्र 15 मीटर का फासला शेष बचा हुआ था, जहां पर कार्य कराना नितांत आवश्यक है। लिहाजा इस वर्ष इन स्थानों पर शासन स्तर से तीन ठोकर बनने का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही एक किलोमीटर की लंबाई तक गंगा नदी के तलहटी में 11 मीटर तक जिओ बैंक से प्लेटफार्म बना कर रिवेटमेंट का कार्य होना है। तत्पश्चात प्रमुख अभियंता का काफिला अठगावा के लिए निकल गया। इस मौके पर बाढ़ विभाग के एसडीओ कमलेश कुमार, अवर अभियंता जावेद कुमार, प्रशांत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed