फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   chhath puja ki shuruaat

नहाय-खाय करने के साथ ही छठ व्रत की शुरुआत

Fri, 04 Nov 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 04 Nov 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
chhath puja ki shuruaat
छट पूजा की खरीदारी।
छठ पर्व को लेकर नगर से लेकर ग्रामीणांचल में श्रद्धा और उत्साह चरम पर है। छठ के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। शुक्रवार को बाजार में छठ पर्व की खरीदारी के लिए काफी चहल-पहल रही। ग्रामीण क्षेत्र से महिलाओं ने नगर के बाजार में पहुंचकर पूजन सामग्रियों एवं फलों की खरीदारी की।
विज्ञापन

 

शुक्रवार की शाम को व्रतियों ने लौकी व चने की दाल के साथ ही अरवा चावल का भात खाकर व्रत का संकल्प लिया। छठ व्रत के दूसरे दिन यानी आज पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर रात में महिलाएं रोटी और गुड़ की खीर खाएगी। उधर, समिति व आम लोगों द्वारा शुक्रवार को भी गंगा, घाघरा, मगई, टोंस, तालाब, सरोवर आदि घाटों पर साफ-सफाई की गई।

विज्ञापन

 
रविवार को सूर्य का अर्घ्य देने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में वस्त्र, फल-फूल, सूप, दउरी आदि खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी। इस वजह से पूरे दिन जाम की  स्थिति बनी रही। वहीं त्योहार में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी जगह-जगह मुश्तैद रही। शुक्रवार को छठ पूजा बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। पूजा के मद्देनजर बाजार में सड़क के किनारे फलों की दूकानें सज गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगर के रामलीला मैदान तथा टाउन हाल मैदान सहित अन्य स्थानों पर गड्ढा खोदकर तालाब बनवाए गए। पूजा समितियों द्वारा छठ घाट व  आने-जाने वाले मार्गों को आधुनिक विद्युत उपकरणों से सजाया जा रहा था। इसके  अलावा लाटघाट, महावीर घाट, बिचला घाट, हाईड्रिल कालोनी, बहादुरपुर, आवास-विकास कॉलोनी, रामपुर महावल आदि स्थानों पर सजाया जा रहा था।

 

प्रत्येक साल  की भांति इस साल भी जीराबस्ती, हनुमानगंज, नगरी, धरहरा, बसंतपुर, अगरसंडा,  मिड्ढा सहित अन्य छठ घाटों पर सजावट की जा रही है। बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार,  छठ को लेकर पूजा  स्थल और सरोवरों की साफ-सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। नगरीय क्षेत्र  के विचला पोखरा, पश्चिम पोखरा, नवकापुरा, बिठुआ मार्ग स्थित सरोवरों के  अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के पोखरों और तालाबों का कार्य अंतिम चरण में हो  रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed