फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cheap pure water at the railway station

Ballia News: रेलवे स्टेशन पर फिर से मिलने लगा सस्ता शुद्ध जल

Wed, 18 Oct 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Cheap pure water at the railway station
बलिया। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सस्ता शुद्ध पेयजल मिलने लगा। प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर नई वाटर वेंडिंग मशीन लगी है। यहाँ यात्रियों को तीन रुपए में एक लीटर पानी मिल रहा है। करीब चार वर्ष बाद प्लेटफार्मों पर एक बार फिर से सस्ता शुद्ध पेयजल मिलने से यात्रियों में खुशी व्याप्त है। इस बार इसकी कमान खुद रेलवे के पास है। आने वाले समय में एक और मशीन इंस्टॉल होगी। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवेकैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) ने 2015-16 में वाटर वेंडिग मशीन लगाने और चलाने का ठेका एक वाटर कंपनी को दिया था। ठेका मिलने के बाद कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर वाटर मशीन लगा भी दिया। लेकिन कुछ दिन नुकसान का हवाला देकर मशीन को बंद कर दिया।
विज्ञापन




स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि यात्रियों को 20 रुपए में पांच लीटर पानी मिलेगा। यात्री वाटर वेंडिंग मशीन में सिक्का डालकर खुद से पानी निकाल सकते हैं। यात्रियों को अपने बोतल में दो रुपए से 300 एमएल पानी, वहीं कंपनी से बोतल लेने पर उन्हे तीन रुपए अतरिक्त चुकाने होंगे। बिना बोतल एक लीटर का पांच रुपया, वहीं, कंपनी के बोतल में पानी लेेने पर आठ रुपए चुकाने होंगे। प्लेटफार्म या बाजार में बोतलबंद पानी के लिए 15 से 20 रुपया चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed