फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CHC's flaws came to light during inspection

Ballia News: निरीक्षण में सामने आई सीएचसी की खामियां

Tue, 22 Jul 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
CHC's flaws came to light during inspection
सिकंदरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद रिजवी और उपजिलाधिकारी सुनील कुमार के औचक निरीक्षण में महिला वार्ड में पंखे बंद मिले, वहीं स्वच्छ पेयजल और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं नदारद रहीं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह और फार्मासिस्ट वीरेंद्र चौधरी के बीच आपसी आरोप-प्रत्यारोप खुलकर सामने आ गए। फार्मासिस्ट ने अधिकारियों के सामने ही आरोप लगाया कि कुछ चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। वहीं अधीक्षक ने पलटवार करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट समय से नहीं आते और स्टोर में उपलब्ध दवाएं भी नहीं देते। अधीक्षक ने बताया कि मरीज के लिए नए दो दर्जन से अधिक बेड जिले से मुहैया कराए गए हैं, लेकिन फार्मासिस्ट से बार-बार कहने के बावजूद भी वह दे नहीं रहे हैं और उसे स्टोर में रखकर बेकार करने में तुले हुए हैं। इस पर एसडीएम सुनील कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा, मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई तय है। अस्पताल परिसर में आरओ प्लांट खराब मिलने पर विधायक मोहम्मद रिजवी ने नाराजगी जताई और घोषणा की कि वह अपनी विधायक निधि से नया आरओ प्लांट लगवाएंगे। साथ ही महिला वार्ड में पंखों के न चलने की समस्या को देखते हुए अस्पताल में सोलर प्लांट स्थापित कराने की भी घोषणा की। निरीक्षण के दौरान डॉ. रूबी, डॉ. राजेश आर्य सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed