फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chaudhary Charan Singh were philonthrophe Farmers

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह

Tue, 23 Dec 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 23 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh were philonthrophe Farmers
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस
विज्ञापन
के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला औद्यानिक मिशन की ओर से दो दिवसीय किसान गोष्ठी और किसान मेला का आयोजन मंगलवार को नगर के बापू भवन के सभागार में आयोजित किया गया।

 शुभारंभ उप्र कृषि निदेशक टीपी शाही ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें किसानों का मसीहा बताया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चौधरी का जन्म 23 दिसंबर, 1902 को मेरठ मंडल के गाजियाबाद जिले के नूरपुर गांव में हुआ था।

वह बाल्यकाल से ही गांव की कुरीतियाें के प्रति संवेदनशील, गरीबाें तथा दलितों के उत्थान के लिए सतत प्रत्यनशील रहते थे। गांधी जी की आजादी की लड़ाई से प्रभावित होकर आंदोलन में कूद पड़े।

किसान हितों के प्रति संवेदनशील रहने के कारण इन्हें किसानों का मसीहा कहा जाने लगा। आजादी के बाद चौधरी कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए। किसानों के हित के लिए प्रदेश में  में जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार, पटवारी व्यवस्था, कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए ऋण उपलब्ध कराने के लिए नाबार्ड की स्थापना की।

इसके साथ ही लघु और सीमांत श्रेणी के किसानाें को भू-राजस्व से छूट और उप्र में सिंचाई के लिए नहरों का जाल बिछाने कार्य किया। इसी क्रम में जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार राय ने जैविक खेती, आम, अमरूद, केला, मिर्चा, सब्जी एवं गुलाब की खेती के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

विकास खंड सोहांव के कृषि वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने गेहूं, सरसो, चना, मटर और आलू के पाला, उसके बचाव के बारे में विस्तार रूप से बताया।
किसान मेला में कृषि, कृषि रक्षा, भूमि संरक्षण, उद्यान, पशुपालन, मृदा परीक्षण, गन्ना, मत्स्य तथा कृषि निवेश विक्रेताओं की ओर से संबंधित स्टाल लगाकर योजनाआें की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed