फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Charan Singh was a well-wisher of farmers: Sanjay Mishra

किसानों के हितैषी थे चरण सिंह : संजय मिश्रा

Tue, 23 Dec 2025 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Charan Singh was a well-wisher of farmers: Sanjay Mishra
नगर के आफिसर्स क्लब में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान सम्मान समारोह में महिला किसान क
बलिया। आफिसर्स क्लब में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान करने के साथ विभिन्न विभागों की तरफ से प्रदर्शनी एवं स्टाॅल लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के छाया चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के हितैषी एवं मुक्तिदाता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने किसानों के हित में योजनाएं चलाईं। भाजपा सरकार ने किसान हित में कई नई योजनाएं चलाते हुए नई तकनीकी से जोड़ा है। इस मौके पर वर्ष 2025-26 में खाद्यान्न, सब्जी, फल, गन्ना, एवं मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में अत्यधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को प्रथम, द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

धान, बाजरा, ज्वार, सांवा, मडुआ एवं प्राकृतिक धान के कुल 12 कृषकों तथा मसूर, गेहूं, प्राकृतिक खेती गेहूं में कुल 6 किसानों को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त कृषि से संबद्ध विभाग से केला, प्याज, आलू, गन्ना व मछली उत्पादन के क्षेत्र में कुल 12 किसानों को पुरस्कार प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि हर्ष नारायण सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, अखिलेश सिंह, सुरेश सिंह, संतोष सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने तीन किसानाें को किया सम्मानित
राज्यस्तर पर जिले के मसूर उत्पादन करने वाले कृषक शिवमेन्द्र प्रताप सिंह को प्रथम पुरस्कार, विजय बहादुर सिंह को द्वितीय पुरस्कार एवं सरसों उत्पादन में अरविंद कुमार सिंह को द्वितीय पुरस्कार से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति व उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरण सिंह ने किसानों की लड़ाई लड़ी



बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मंगलवार को मनाई गई। लाेगों ने उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। एसआईआर के अंतिम चरण के कार्य पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।


जिला महासचिव बीरबल राम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जाति, धर्म से ऊपर उठकर किसानों एवं मजदूरों की लड़ाई लड़ी। कहा कि पार्टी को कमजोर करने एवं पीडीए मतदाताओं का वोट काटने के लिए एसआईआर किया जा रहा है। सपा के लोग अपने मतदाताओं को बचाने में सफल रहे। रवींद्रनाथ यादव ने संविधान बचाने पर विचार-विमर्श किया। अनिल राय ने चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चर्चा की। जिला प्रवक्ता राम विचार यादव एडवोकेट ने धन्यवाद दिया। जिला सचिव राजकुमार पांडेय ने कहा कि एसआईआर का अंतिम चरण चल रहा है। अपने मतदाताओं को बचाए रखना है। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम यादव तथा संचालन बीरबल राम ने किया। इस मौके पर शशिकांत चतुर्वेदी, रामनाथ पटेल, राजन कन्नौजिया, नित्या सैनी, रीता भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed