फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   chaos in Balika Niketan, fire

बालिका निकेतन में फिर बवाल, आगजनी

Sat, 09 May 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
chaos in Balika Niketan, fire
राजकीय बालिका निकेतन गृह में दूसरे दिन भी संवासिनियों ने जमकर उत्पात मचाया। संवासिनियों ने पथराव के साथ ही कैंपस में टूटे फर्नीचरों में आगजनी की और जमकर हंगामा किया। कोई बड़ी घटना न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही डटे रहे। दोपहर बाद जिला प्रोवेशन अधिकारी सहित सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। उधर उत्पात को देखते हुए डीएम ने 11 वयस्क संवासिनियों को यहां से गैर जनपद के लिए स्थानांतरित कर दिया। प्रशासन का मानना है कि वयस्क संवासिनियों के कारण ही निकेतन में आए दिन बवाल हो रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दूसरे दिन रह-रह कर संवासिनियां उपद्रव करती रहीं। बालिका निकेतन गृह के कैंपस में आग लगाने के साथ ही पथराव और तोड़फोड़ जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा में तैनात महिला पुलिस और सिपाही डरे सहमे रहे। सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट राम सिंह वर्मा, सीओ सिटी डीपी सिंह, सीओ सदर पीयूष कुमार सिंह, फेफना एसओ श्याम जी यादव, चितबड़ागांव एसओ जेपी सिंह सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई थी। अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति संभाला।
विज्ञापन

 प्रोवेशन अधिकारी एके पांडेय की माने तो होहल्ला करने वाली संवासिनियों में ज्यादातर वयस्क हैं।

संवासिनियों को शांत करने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूटते नजर आए। प्रोवेशन अधिकारी के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने शनिवार को बालिका निकेतन में 18 साल की उम्र पार कर चुकीं संवासिनियों को यहां से अन्यत्र भेजने का आदेश जारी किया। निकेतन में कुल 16 वयस्क संवासिनियां हैं, जिनमें से 11 को रायबरेली भेजने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रोवेशन अधिकारी की माने तो फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया स्थित राजकीय बालिका निकेतन गृह में कुल 56 बालाएं हैं। इसमें 16 वयस्क हैं। 13 संवासिनियों का कोर्ट में मामला लंबित चल रहा है। इन्हें बिना कोर्ट के आदेश के कहीं भी स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। कहा कि बालिका निकेतन गृह में नौ संवासिनी मंद बुद्धि की भी हैं।

इनकी अलग से देखरेख की जाती है।

संवासिनियों के नाश्ता, पानी और भोजन तीनों पर विशेष ध्यान दिया जाता है लेकिन कुछ शरारती संवासिनियों की वजह से उपद्रव हुआ है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। घटना के बाद 11 संवासिनियों को यहां से रायबरेली भेजने का आदेश हो गया है। देर रात वयस्क संवासिनियों को गैर जनपद के लिए रवाना किया जाएगा। दूसरे दिन भी घटना को लेकर अधिकारी हांफते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed