फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Changed weather made farmers sleepless

Ballia News: बदले मौसम ने उड़ाई किसानों की नींद

Sat, 18 Mar 2023 11:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sat, 18 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Changed weather made farmers sleepless
नरहीं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। यदि बारिश हुई तो किसानों का नुकसान होना निश्चित है। ऐसे में किसान अपने नुकसान को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में बड़े पैमाने पर मटर, सरसों, गेहूं, चना, आलू, परवल, लौकी, करैला, ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूज की खेती होती है। इन दिनों पकी हुई फसलों की कटाई कर खलिहानों में पहुंचाया जा रहा है। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बेमौसम बारिश हुई तो किसानों को भारी नुक़सान हो सकता है। यदि ओले पड़े तो हरी सब्जियों सहित तरबूज, खरबूज की खेती बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के प्रभारी अधिकारी डॉ. सोमेन्द्र नाथ ने बताया कि यदि बारिश हुई तो फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान होगा। गेहूं की बाली हरी होगी उसको नुकसान नहीं होगा, लेकिन पकी हुई बाली वाले गेहूं को नुक़सान होगा। यदि ओले पड़े तो तरबूज, खरबूज की खेती चौपट हो जाएगी। आम फसलों को भारी नुक़सान होगा। खलिहानों में रखी गई फसलों को नुक़सान पहुंचेगा। सिर्फ बारिश हुई तो तरबूज, खरबूज की खेती को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed