फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Changed arrangement of emergency, treatment of patients in Minor OT

Ballia News: इमरजेंसी की बदली व्यवस्था, माइनर ओटी में मरीजों का इलाज

Tue, 04 Jul 2023 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Changed arrangement of emergency, treatment of patients in Minor OT
बलिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था में बदलाव हो गया है। वर्षों से शोपीस बनी माइनर ओटी में सड़क दुर्घटना सहित अन्य गंभीर मरीजों का इलाज और मरहम पट्टी हो रही है। वहीं, इमरजेंसी में आने वाले महिला पुरुष मरीजों के लिए दो अलग-अलग कमरों में इलाज की सुविधा शुरू हो गई है। इसमें मेडिकल उपकरण, पंखे व अन्य सामान लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मरीजों संग आने वाले तीमारदारों की भीड़ वार्डों में न हो, इसके लिए उनके बैठने के लिए आगे वाले हाल में कुर्सियां और कूलर लगाया गया है। बदली व्यवस्था से मरीजों को काफी सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में मरीजों की होने वाली परेशानी को देखते हुए बदलाव के सुझाव दिए थे। पूर्व में एक ही वार्ड में महिला पुरूष का इलाज होता था। महिलाओं को खुलेआम इंजेक्शन लगाया जाता था, जिससे उन्हें शर्मिंदगी से गुजरना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डा. एसके यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में शासन द्वारा मौजूद बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मरीजों को मुहैया कराई जा रही है। उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed