फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandrashekhar Azad was committed to freedom

आजादी के लिए संकल्पित थे चंद्रशेखर आजाद

Thu, 23 Jul 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 23 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad was committed to freedom
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में बैठक कर देश की आजादी के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने आजाद के चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित गोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई। उस समय देश को आजाद कराने का जो जज्बा उन शहीदों में हुआ करता था, आज हमारे राजनीतिज्ञों में देखने को नहीं मिलता।
विज्ञापन


वर्तमान परिवेश में जो जनप्रतिनिधि कहलाने के लिए आतुर हैं। कुर्सी मिलते ही उनकी दिनचर्या बदल जाती है। वे जनप्रतिनिधि की जगह पर परिवार के प्रतिनिधि बनकर रह जाते हैं। ऐसे में हम सबको संकल्प लेना होगा कि चंद्रशेखर आजाद के पदचिह्नों पर चलकर देश को नई दिशा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गुरुवार को चरौंवा ग्राम में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधरोपण के पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की। इस मौके पर रामनगीना शास्त्री, डा. जेपी सिंह, बागीश पांडेय, खालिद जहीर, बलवंत कुमार, प्रशांत रंजन, उदयराज आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed