{"_id":"6a14abe7329171f2d70537f3","slug":"chandranath-rath-murder-case-gyanendra-accuses-a-villager-of-implicating-him-in-the-case-ballia-news-c-190-1-ana1001-164792-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रनाथ रथ हत्याकांड : ज्ञानेंद्र ने गांव के एक व्यक्ति पर मामले में फंसाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड : ज्ञानेंद्र ने गांव के एक व्यक्ति पर मामले में फंसाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
बलिया। पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में बलिया लगातार चर्चा में है। हत्याकांड में इस्तेमाल कार को खरीदने वाले बलिया के ज्ञानेंद्र सिंह मोनू की तलाश जांच एजेंसियों को है। इस बीच बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी निवासी ज्ञानेंद्र सिंह मोनू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसमें वह अपने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगा रहा है कि वह मुझे लेकर कोलकाता गया था। उसने ही मुझे कार दिलवाई थी। वॉयरल वीडियो में मोनू सिंह कह रहा है कि मेरे गांव के ही एक व्यक्ति से मेरी दुश्मनी है। वह पीए हत्याकांड में मुझे फंसाना चाह रहा है। दो महीने पहले कोर्ट से निकलते समय उससे मेरी बात हुई थी। तब उसने कहा था कि एक मेरा काम कर दोगे तो मुकदमा वापस ले लूंगा। ज्ञानेंद्र के अनुसार, गांव के उस व्यक्ति के साथ ही वह कोलकाता गया था। काम समझा और कहा कि यह बहुत बड़ा काम है। ज्ञानेंद्र दावा कर रहा है कि गांव के उसी व्यक्ति ने मुझे जितेंद्र सिंह से कार दिलवाई। जितेंद्र सिंह मेरे बारे में जानता है। मैंने कार को गाजीपुर पहुंचा दिया था। वहां से कार लेकर कौन गया, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
सीबीआई यदि उक्त व्यक्ति के मोबाइल आदि की जांच करेगी तो मामले का खुलासा हो सकता है। वह खुद को बचाने के लिए मेरा एनकाउंटर कराना चाह रहा है। बताया जाता है कि पिछले बृहस्पतिवार को सीबीआई/ एसटीएफ वाराणसी ने फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा निवासी नवीन सिंह को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर कपूरी गांव के गोदाम से पांच असलहे बरामद हुए थे। उससे पूछताछ के बाद स्पेशल टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने नवीन के साथ ही ज्ञानेंद्र सिंह मन्नू और गोलू सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। मोनू, गोलू की तलाश जांच एजेंसियां कर रही हैं। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वीडियो की जांच में जांच एजेंसी जुट गई है।