फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chances of decrease in temperature after November 20

Ballia News: 20 नवंबर के बाद तापमान में कमी के आसार

Tue, 12 Nov 2024 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Chances of decrease in temperature after November 20
बलिया। जनपद में पिछले साल की अपेक्षा ठंड की रफ्तार धीमी है। इस साल तापमान अभी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। जब तक दिन के तापमान में गिरावट नहीं होगी, तब तक ठंड में तेजी नहीं आएगी। मिड्ढा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के सुरेश सिंह का कहना है कि 20 नवंबर के बाद ही तापमान में कमी के आसार हैं।
विज्ञापन

जनपद में इस समय अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। किसी-किसी दिन 32-33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
पिछले साल इस समय अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के बीच था। न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच है, तो पिछले साल 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच था। इस तरह न्यूनतम और अधिकतम तापमान पिछले साल की अपेक्षा तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले 10 दिनों से इसी तरह से तापमान बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक इसी तरह रहने के आसार हैं। 20 नवंबर के बाद पारा गिरने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

000
गेहूं की बुआई के लिए सही तापमान
कृषि विज्ञान केंद्र, सोहांव के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजीत सिंह ने बताया कि गेहूं की बोआई का समय 17 नवंबर के बाद शुरू हो जाता है। इसके लिए 17 से 22 डिग्री सेल्सियस तापमान सही होता है। इसलिए किसानों को ऐसे मौसम का इंतजार करना चाहिए। सही तापमान न मिलने से बीच अंकुरित नहीं होगा। जो अंकुरित होगा उसमें कीड़े लगने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से तापमान सामान्य
नरहीं। नवंबर में अभी तक ठंड का आगाज नहीं हुआ है इसको लेकर किसान भी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। इसका प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना बताया जा रहा है। मौसम विभाग पटना के अनुसार 14 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके बाद पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने लगेगी। इस साल अल-नीनो के प्रभाव के कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता हैं।
000
20 नवंबर के बाद दिन और रात दोनों के पारे में गिरावट होगी और सर्दी जोर पकड़ेगी।
-डॉ. गणेश कुमार पाठक, पर्यावरणविद्।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed