फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chana-jaggery fed to cows on Gopashtami

गोपाष्टमी पर गायों को खिलाया चना-गुड़

Tue, 01 Nov 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chana-jaggery fed to cows on Gopashtami
ोपाष्टमी पर नरही क्षेत्र के सोहांव स्थित गौआश्रय केंद्र पर गाय को पूजन-अर्चन के बाद चना-गुड़ खिला - फोटो : BALLIA
फबलिया। जिले में मंगलवार को गोपाष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने गायों की पूजा की और उन्हें फल खिलाकर आशीर्वाद लिया। नगर के कदम चौराहा स्थित गौशाला में समाजसेवी विनोद तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने गोपाष्टमी पर गायों का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने गाय को घास, फल के साथ अन्य खाद्य पदार्थ खिलाया। गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने भी गोपाष्टमी पर काशीपुर में गायों की पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवों एवं पशुओं की उपेक्षा से राष्ट्रीय हित चिंता में अवरोध का प्रादुर्भाव हो रहा है। मूलत: गायों के संरक्षण के प्रति और संवदेनशील होने की जरुरत है। कहा कि पशुओं के प्रति किए जाने वाला अपराध ईश्वरीय नियम का घोर अनादर है। इस मौके पर ऋषि कुमार गुप्त, संतोष चौबे, रमाकांत यादव, सुनील सिंह, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे। नरहीं : गोपाष्टमी पर्व पर गोआश्रय केंद्र सोहांव पर गोवंशों का विधिवत पूजन कर चना गुड़ खिलाया गया तथा गोपाष्टमी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बबिता यादव, जयपाल यादव, गिरिजा राय, बृजेश राय, श्रीराम राय,पिन्टू यादव, मुकेश राय,भोरिक यादव, महावीर, गुलाब चन्द, प्रभुनाथ, बुलगानी राय,रमेश गोंड, हिरालाल यादव, उमेश राम, गौरीशंकर राम, भोला राम, छोटू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed