फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Challan for three who brandished weapons in puja pandal

Ballia News: पूजा पंडाल में असलहा लहराने वाले तीन का चालान

Tue, 15 Oct 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Challan for three who brandished weapons in puja pandal
बेल्थरारोड। नगर के एक व्यावसायिक कांप्लेक्स में दुर्गा पूजा पंडाल के पास असलहा लहराने के मामले में उभांव पुलिस ने सोमवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें संबंधित धाराओं के तहत बेल्थरारोड न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से एसडीएम निशांत उपाध्याय ने सुनवाई के बाद तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि तीनों आरोपियों के दस्तावेज का भी सत्यापन कराया जा रहा है। जबकि उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि नगर के एक पूजा पंडाल में हथियार लहराने संबंधित वायरल वीडियो के मामले में सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रजापति की जांच रिपोर्ट के आधार पर आशीष कुमार, युवराज कुमार एवं राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया था। जो नगर के बीबीडी कांप्लेक्स के दुर्गा पंडाल में हथियार लहरा कर दहशत फैलाने के लिए अपना वीडियो बनाकर वायरल किए थे। हालांकि वायरल वीडियो में दिख रहे तीन असलहा को पुलिस जांच में एयरगन का होना बता रही है। सोशल साइट पर वायरल करीब 45 सेकेंड के वीडियो में दर्जनों युवक फिल्मी गाना पर थिरक रहे थे और लगभग 3 की संख्या में युवक राइफल एवं एयरगन लेकर प्रदर्शन कर रहे है। मजे की बात यह कि असलहा के साथ प्रदर्शन करने वाला एक युवक खुद ही पूरे वाकए का वीडियो बना कर सोशल साइट पर अपना स्टेट्स लगा रखा था। जिसके बाद उसे वायरल होते ही पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed