फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chairman suspended the cashier of the municipality

अध्यक्ष ने नगर पालिका के कैशियर को किया निलंबित

Wed, 14 Sep 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chairman suspended the cashier of the municipality
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुमार ने कैशियर कृष्ण राघव मिश्र को हाईकोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन और स्थानांतरण के बाद सम्बन्धित लिपिक को पत्रावली आदि हस्तांतरित नहीं के आरोप में निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

गत सोमवार को जारी आदेश में नपा चेयरमैन ने उल्लेख किया है किया है कि राज्य वित्त आयोग से कराये गये कार्यों का भुगतान कृष्ण राघव मिश्र द्वारा आईडीएसएमटी मद से कराने का प्रयास किया गया है, जो कर्मचारी नियम का उल्लंघन है। इसके अलावा प्रभारी लेखाकार का चार्ज प्राप्त होने के बाद से ही कैश बुक व डे-बुक को मेंटेन नहीं किया गया है। आरोप लगाया है कि कृष्ण राघव मिश्र द्वारा तत्कालीन अधिशासी अधिकारी से मिलकर स्वच्छ भारत मिशन के फंड से सेवा प्रदाता कंपनी आर्यन ग्रुप को भुगतान कराया गया तथा कर्मचारियों के पीएफ से पैसा निकालकर निर्माण कार्य के ठेकदारों को भुगतान कराया गया है। इतना ही नहीं वर्तमान अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह व अध्यक्ष द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया। इसको दृष्टिगत रखते हुए चेयरमैन ने कृष्ण राघव मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलम्बन की अवधि में कृष्ण राघव मिश्र नगर पालिका परिषद, बलिया में कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके प्रभारी लेखाकार के पद पर आने से लेकर हटाने तक की अवधि का कैश एवं आय-व्यय रजिस्टर तथा चेक रजिस्टर पूर्ण हो जाए। अध्यक्ष ने ईओ को कृष्ण राघव मिश्र के कक्ष व आलमारियों को तत्काल सील करने का निर्देश दिया है। चेयरमैन के निर्देश पर ईओ एसपी सिंह ने निलंबित प्रभारी लेखाकार के कक्ष व आलमारी को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed