फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chairman Senate rallied against

चेयरमैन के खिलाफ सभासद लामबंद

Mon, 28 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 28 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chairman Senate rallied against

 नगर  पालिका परिषद की चेयरमैन साधना गुप्ता के खिलाफ दर्जनों सभासद लामबंद

विज्ञापन
होकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभासदों ने नगर पालिका के रुके विकास कार्यो के लिए चेयरमैन को दोषी ठहराते हुए कहा कि नपा में बोर्ड की बैठक कभी भी नियमानुसार नहीं की गई है। साथ ही चेयरमैन द्वारा बार-बार टेंडर निरस्त किए जाने की भी निंदा भी की। इस दौरान सभासदों ने डीएम को पत्रक सौंपा।


सभासदों  ने नपा अध्यक्ष के खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नगर  निकाय अधिनियम के  तहत बोर्ड की बैठक प्रतिमाह होनी चाहिए। लेकिन वर्तमान नपा अध्यक्ष के कार्यकाल में कभी भी इस आदेश का अनुपालन नहीं किया गया।  मनमाने तरीके से नियम कानून को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा हैं।  नगरपालिका परिषद बलिया बोर्ड की बैठक मार्च 2015 में हुई थी। उसके बाद आज  तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई।

 नपा अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से कई बार  लिखित और मौखिक सिफारिश कर बैठक बुलाने की मांग की। लेकिन अब तक कोई पहल  नहीं हुई। जिससे अब तक कई जनहित के कार्य प्रभावित हु़ए। यह भी आरोप लगाया  है कि बहुत से कार्यो में बोर्ड की बैठक में बिना चर्चाए कराए ही उन  प्रस्तावों पर कार्य कराया गया।

 इस प्रकरण को लेकर सभासदों ने इसके पहले भी  11 सितंबर को तत्कालीन जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिस पर कोई  कार्रवाई नहीं हुई। जबकि 11 नवंबर से एतिहासिक ददरी मेले का शुभारंभ होने  जा रहा है। ऐसे में सभासदों ने तत्काल बैठक बुलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई  की मांग की। इस मौके पर सभासद शकील, गंगोत्री देवी, कृष्णा दूबे, लीलावती,  पम्मी ङ्क्षसह, विनय कुमार ङ्क्षसह, आदर्श मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, अरशद  जमाल, ब्रजेश ङ्क्षसह, सरोज सिंह, रामनारायण यादव, उषा देवी, चंदन गुप्ता,  बबिता सिंह, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed